सौम्या हत्या में सजा पर फैसला आज
सौम्या हत्या में सजा पर फैसला आज|
नई दिल्ली। टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के 15 साल पुराने मामले में साकेत कोर्ट शुक्रवार को आरोपियों की सजा का ऐलान करेगी। कोर्ट ने मामले में 18 अक्तूबर को चार आरोपियों को हत्या और मकोका तथा एक आरोपी को हत्या में सहयोग करने और मकोका की धाराओं में दोषी करार दिया था। दोपहर दो बजे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार पांडेय की अदालत आरोपियों की सजा का ऐलान करेगी।विमान के शौचालय से एक करोड़ का सोना बरामदनई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान के शौचालय से एक करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया। कस्टम विभाग ने यात्री नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। एयर कस्टम अधिकारी मोहित शर्मा ने बताया कि नौशाद इंडिगो के विमान में सवार होकर दोहा से नई दिल्ली पहुंचा था। उधर, दूसरी टीम ने विमान की तलाशी ली तो शौचालय में छिपा हुआ एक पाउच मिला। इसे खोलकर देखा गया तो इसमें लगभग 1840 ग्राम सोना था।एनडीएमसी ने स्वच्छ टॉयलेट अभियान लांच कियानई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने अपने क्षेत्र के शौचालयों की साफ-सफाई के लिए स्वच्छ टॉयलेट अभियान की शुरुआत की है। पांच सप्ताह तक चलने वाले अभियान के दौरान एनडीएमसी के शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एनडीएमसी क्षेत्र में 350 शौचालय हैं, जिनमें से 37 सामुदायिक शौचालय हैं। छह शौचालय इकाइयां केवल महिलाओं के लिए हैं, जिन्हें पिंक टॉयलेट कहा जाता है।
नई दिल्ली। एबीवीपी ने वर्ष 2023-24 के लिए दोबारा से राजशरण शाही को राष्ट्रीय अध्यक्ष और याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय महासचिव चुना है। एबीवीपी ने बताया कि दोनों पदाधिकारी सात से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। राजशरण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। वह लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं।
‘ मांगेराम गर्ग का समाज में अतुल्नीय योगदान’
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग की जयंती पर गुरुवार को मांगे राम गर्ग चेरिटेबल सोसायटी ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास ने कहा, मांगेराम अपने आप में एक पूर्ण संस्था थे, जिन्होंने जीवन का बड़ा भाग धर्म यात्रा महासंघ की स्थापना और उससे लाखों लोगों को जोड़ने में लगाया। समाज, संघ परिवार व राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने अतुल्नीय योगदान दिया।
देवउठनी एकादशी पर मंदिरों में तुलसी विवाह
नई दिल्ली। देवउठनी एकादशी पर गुरुवार को राजधानी के मंदिरों में धूमधाम से तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। इलाकों में बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शाहदरा के वेस्ट गोरख पार्क स्थित शिव मंदिर में भी धूमधाम से तुलसी विवाह का आयेाजन किया गया। स्वामी दिनेशाचार्य ने बताया कि मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी चल रहा है। उधर, कई इलाकों में बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव को लेकर भजन-कीर्तन आयोजित हुए।
डॉ. प्रतीक शर्मा डीटीयू के कुलपति बनेंगे
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन ने राजधानी के दो तकनीकी विश्वविद्यालयों में कुलपति के नामों की घोषणा की है। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति के रूप में डॉ. प्रतीक शर्मा और नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) के कुलपति के रूप में प्रो. आनंद श्रीवास्तव जल्द पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ. प्रतीक टेरी स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज में कार्यरत हैं। प्रो. आनंद श्रीवास्तव इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में कार्यरत हैं।

Comments
Post a Comment
If you have any doubts. please let me know